फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The interests of farmers, traders and laborers are safe in RLD: Wajid

किसान, व्यापारी व मजदूरों का हित रालोद में सुरक्षित: वाजिद

Sun, 06 Nov 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The interests of farmers, traders and laborers are safe in RLD: Wajid
किसान, व्यापारी व मजदूरों का हित रालोद में सुरक्षित : वाजिद
विज्ञापन

शामली/कांधला। रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का शनिवार को शहर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान, व्यापारी और मजदूरों का हित रालोद में सुरक्षित है। साथ ही सभी ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
रालोद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वाजिद अली बराला का शनिवार का सबसे पहले कांधला कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर पूर्व प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार और कस्बे के कई भावी चेयरमैन प्रत्याशियों सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें जनपद शामली का जिलाध्यक्ष बनाकर उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि वह रालोद सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। रालोद के पूर्व प्रदेश सचिव सतबीर पंवार ने कहा कि वाजिद अली 17 वर्षों से रालोद पार्टी की सेवा कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी राज्यसभा में लगातार किसान और गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वाजिद अली बराला का शिवालिक ढाबे और कस्बा एलम में भी जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष के स्वागत के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

इस दौरान रालोद चेयरमैन प्रत्याशी नजमुल इस्लाम, गुलजार अंसारी, नेता राजन जावला, पूर्व प्रधान पप्पू पंवार, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, योगेश भभीसा, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, खालिद जंग, नजमुल इस्लाम, इरफान तुर्की, गुलजार अंसारी, जाहिद अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद शामली शहर में पहुंचने पर स्वागत किया गया और रालोद कार्यालय पर सभा को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि सभी को नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए, ताकि पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करें। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी व संचालन रजनीश कोरी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, संगठन मंत्री भोपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, अनवार चौधरी, तिरसपाल मलिक, सतवीर पंवार, पूर्व विधायक राव वारिस, अरविंद पंवार, उमेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed