{"_id":"86e8cd32172f878d8b361d60f3d1f302","slug":"the-inspection-found-deficiencies-in-cdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ को निरीक्षण में मिलीं खामियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ को निरीक्षण में मिलीं खामियां
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने राज्य पोषण मिशन के तहत ऊन ब्लाक के अंबेहटा रिदान गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों और तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के निरीक्षण के दौरान गंदगी और कूड़ा पाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर सूखी पंजीरी बांटी जा रही थी। सीडीओ ने पंजीरी के लड्डू व पंजीरी का हलवा बनाकर बच्चों को वितरित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सीडीओ गोद लिए गए ऊन ब्लाक के गांव अंबेहटा रिदान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। केंद्र पर दोनों आंगनबाड़ी कर्मी राजकुमारी, ताहिरा उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों को पंजीरी बांट रहे थे।
उन्होंने दोनों कर्मियों को पंजीरी के लड्डू व पंजीरी का हलवा प्रतिदिन बच्चों को बांटने व प्रतिदिन अपने घर से पका पकाया भोजन तैयार करके लाने के निर्देश दिए। जिससे कोई भी बच्चा इस ग्राम में अतिकुपोषित लाल श्रेणी अथवा कुपोषित पीली श्रेणी में न रहने पाए, बाद में ग्राम के तालाब का सीडीओ ने ग्राम प्रधान के साथ भौतिक निरीक्षण किया। तालाब के चारो ओर गंदगी व कूड़ा पाया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को तालाब की कुछ भूमि पर पड़ोसी कास्तकारों का अवैध कब्जा पाया गया। ग्राम प्रधान को लेखपाल के साथ तालाब की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने और मनरेगा मजदूरों के माध्यम से तालाब के चारो तरफ गंदगी और कूडे़ को साफ कराने के निर्देश दिए।
तालाब के चारो तरफ पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान को ग्राम की स्वच्छता को अभियान चलाने व आठ सोलर लाइट विभिन्न चौराहे पर दस दिन पूर्व लगी है। सोलर लाइटों की बैट्री चोरी न होने की हिदायत दी गई।