फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The history of Kairana Bar Association is 135 years old

Shamli News: 135 साल पुराना है कैराना बार एसोसिएशन का इतिहास

Wed, 18 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The history of Kairana Bar Association is 135 years old
शामली, कैराना। कैराना बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बज चुका है। देश की आजादी से पहले कैराना में न्यायपालिका की स्थापना की गई थी। कैराना न्यायपालिका व बार एसोसिएशन का गौरवमयी इतिहास 135 साल पुराना है। 1889 में अग्रेजों ने कैराना में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की थी। मुंसिफ कोर्ट को आज के समय में सिविल जज जूनियर डिविजन कहा जाता है। कैराना में जनपद न्यायालय कई वर्षों से अपना कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष ब्रह्म सिंह ने बताया कि कैराना में पहली बार 1889 में मुंसिफ कोर्ट खुली थी। 1889 में अधिवक्ता को मुख्तार कहा जाता था। 1961 में एडवोकेट एक्ट आने के बाद मुख्तार से नाम बदल कर अधिवक्ता हो गया।
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट बनने के करीब 91 साल बाद यहां सिविल जज सीनियर डिविजन की दो कोर्ट बनीं। पहले कचहरी में केवल 10-12 मुख्तार (अधिवक्ता) हुआ करते थे, लेकिन आने वाली 23 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव में 374 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सेना की नौकरी छोड़ने के बाद वरिष्ठ भाजपा सांसद स्व. बाबू हुकुम सिंह अधिवक्ता बने। उनके प्रयासों से दो फरवरी 2002 में कैराना को दो अपर जिला व सत्र न्यायालय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त 2018 में मुजफ्फरनगर से शामली जनपद अलग होने के बाद कैराना में जनपद न्यायालय की स्थापना हुई। कैराना में जनपद न्यायालय, परिवार न्यायालय, बाल न्यायालय सहित 14 अदालतें काम कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed