फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Haryana government has banned the purchase of wheat of Uttar Pradesh and the commotion has been stopped on the Border of Border farmers

हंगामा: 'हरियाणा में नहीं बिकेगा यूपी का गेहूं' बॉर्डर पर रोका तो भड़के किसान, पुलिस से की हाथापाई

Wed, 14 Apr 2021 01:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Apr 2021 01:45 PM IST
सार

शामली से बड़ी संख्या में गेहूं लेकर जा रहे किसानों को बिड़ौली बॉर्डर पर रोक दिया गया। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। किसानों की हरियाणा पुलिस से हाथापाई तक हुई।

विज्ञापन
The Haryana government has banned the purchase of wheat of Uttar Pradesh and the commotion has been stopped on the Border of Border farmers
किसानों की पुलिस से तीखी नोकझोंक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार ने उत्तर प्रदेश के गेहूं की खरीद पर रोक लगा दी है। रात में बड़ी संख्या में गेहूं लेकर जा रहे किसानों को बिड़ौली बॉर्डर पर रोक दिया गया। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। किसानों की हरियाणा पुलिस से हाथापाई तक हुई। इस दौरान मौके पर लंबा जाम लगा हुआ है। करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है।

विज्ञापन


सूचना पर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक ऊन अध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी गेहूं रोकने का कारण पूछा, लेकिन हरियाणा प्रशासन ने सिर्फ इतना कहा कि उत्तर प्रदेश के गेहूं की खरीद पर रोक लगाई गई है। इसलिए वह गेहूं नहीं ले जाने देंगे। इसे लेकर काफी जद्दोजहद हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: पंचायतों में ‘सरकार’ बदलती रही पर तस्वीर नहीं बदली, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं का कहना है कि सरकार ने अपनी फसल कहीं भी बेचने की छूट दी है, तो फिर गेहूं को रोका क्यों जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed