फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The former chairman has distributed live chickens to the voters before the election in Shamli

चुनाव: वोटरों को लुभाने के लिए बांटे जिंदा मुर्गे, लोगों में मची आपाधापी, खूब वायरल हो रहा ये Video

Tue, 15 Nov 2022 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Nov 2022 06:46 PM IST
सार

शामली चुनाव : पूर्व चेयरमैन ने वोटरों को लुभाने के लिए जिंदा मुर्गे बांटे हैं। वहीं मुर्गे लेने के लिए लोगों में आपाधापी मच गई। मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
The former chairman has distributed live chickens to the voters before the election in Shamli
शामली में जिंदा मुर्गे बांटे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में कांधला के पूर्व चेयरमैन ने कस्बे में कई स्थानों पर जीवित मुर्गों से भरी गाड़ी मंगवा कर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। जैसे ही जीवित मुर्गों की गाड़ी मोहल्लों में पहुंची तो लोगों में आपाधापी मच गई। लोग मुर्गे की गाड़ी पर टूट पड़े। मुर्गे बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चुनाव आयोग के द्वारा अभी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव नजदीक होने के चलते बूथों और मतदान स्थलों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। चेयरमैन पद और सभासद पद के प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को कस्बे में एक चेयरमैन पद के प्रत्याशी ने कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान, मोहल्ला मोलानान, मोहल्ला खेल और गंगेरू रोड पर चार जीवित मुर्गों से भरी गाड़ियां मंगवाईं। चेयरमैन प्रत्याशी ने मोहल्लों में पहुंचकर एलान किया कि सभी वोटरों को मेरी ओर से मुर्गे फ्री में दिए जा रहे हैं। लोगों ने पूर्व चेयरमैन का एलान सुना और गाड़ियों पर टूट पड़े। किसी के हाथ दो मुर्गे तो किसी के हाथ चार मुर्गे लगे। 

यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार

उक्त मामले का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चेयरमैन प्रत्याशी के द्वारा जीवित मुर्गे बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों की माने तो फ्री मुर्गे मिलने की सूचना से उमड़ी भीड़ में कई लोग चोटिल भी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Baghpat: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े कई जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed