{"_id":"588ce7734f1c1b004dcf3ff8","slug":"the-father-asked-the-son-gum-euthanasia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के गम में पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के गम में पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। काबड़ौत में हुई युवक मोहित की गला रेतकर हत्या के चार माह बीतने पर भी पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आहत युवक के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
काबडौत निवासी मोहित पुत्र सोमपाल सिंह की 29 सितंबर की रात गला रेतकर कर दी गई थी। मामले में सोमपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कराया गया था। तब से अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
शनिवार को सोमपाल सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व में ही शक के आधार पर पुलिस को कुछ नाम बता दिए थे। तब से लेकर आज तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ित ने प्रकरण की जांच अन्य अधिकारियों से कराने और न्याय न मिलने की स्थिति में इच्छा मृत्यु देने की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।