{"_id":"685af580c18827f2c90041af","slug":"the-family-said-action-should-be-taken-against-those-who-seek-dowry-shamli-news-c-26-1-sal1002-144415-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: परिजन बोले, दहेज लोभियों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: परिजन बोले, दहेज लोभियों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई
विज्ञापन
शामली। बीते दिवस शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने कहा कि दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव खेड़ीकरमू निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों का एक ही दिन रविवार को निकाह होना तय हुआ था। बड़ी बेटी की बरात बागपत के असारा से और छोटी बेटी की बरात कैराना से आनी थी। बड़ी बेटी की बरात समय पर पहुंची और निकाह की सभी रस्में पूरी हुईं, लेकिन छोटी बेटी की बरात नहीं पहुंची थी। दुल्हन के पिता ने बताया कि निकाह से एक दिन पहले शनिवार की देर रात दूल्हा व उसके परिवार के लोगों ने फोन पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और दहेज में कार की मांग करते हुए बरात लाने से इन्कार कर दिया। रात में ही दुल्हन के पिता और परिजन दूल्हे के घर कैराना पहुंचे और बरात लाने के लिए कई घंटे तक मिन्नतें कीं, लेकिन दूल्हे और उसके परिवार के लोगों दिल नहीं पसीजा। रविवार को पूरे दिन परिजन बरात आने का इंतजार करते रहें, लेकिन बरात नहीं आ पाई।
परिजनों ने कहा कि कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कार्रवाई नी मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, परिजन बेटी की शादी किसी अन्य स्थान पर करने की तैयारी में हैं।