{"_id":"63c1aa9aa0dab40bca708252","slug":"the-electrical-team-that-reached-to-cut-the-connection-was-returned-with-shamli-news-c-14-1-77834-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम को अभद्रता कर लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम को अभद्रता कर लौटाया
Sat, 14 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
कैराना में मार्निंग रेड के दौरान विद्युत विभाग की टीम
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव में मीमला में विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए गई विद्युत निगम के अवर अभियंता व टीम के साथ कई लोगों ने अभद्रता करते हुए लौटा दिया।विद्युत निगम के अवर अभियंता ने कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को विद्युत निगम के अवर अभियंता नीतिश कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि दस हजार रुपये से अधिक के विद्युत बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का कार्य चल रहा है। वह अपनी टीम के टीजी टू सूरज कुमार, संविदाकर्मी मनोज कुमार, कमल कुमार, दीपक कुमार आदि के साथ गांव मीमला में पचास हजार से भी अधिक का विद्युत बिल बकाया होने पर मिठ्ठन का कनेक्शन काट रहे थे। उसी समय गांव के अंकित, सतीश मौके पर आ गए और अवर अभियंता सहित टीम के साथ गाली-गलौच व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विद्युत कनेक्शन काटने पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए मौके पर भीड़ इकट्ठा कर दी।
विद्युत निगम की टीम को कनेक्शन काटने का कार्य नहीं करने दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर टीम लौट गई। विद्युत निगम के अवर अभियंता नीतीश कुमार ने आपोपियों के खिलाफ तहरीर देकर गाली-गलौज, अभद्र भाषा व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।