फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The election of Chausana village head and five gram panchayat members on 20

चौसाना ग्राम प्रधान व पांच ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 20 को

Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The election of Chausana village head and five gram panchayat members on 20
शामली। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम डीएम ने घोषित कर दिया है। चौसाना ग्राम प्रधान और पांच ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हुए पदों पर 20 दिसंबर को चुनाव होगा। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री 8 दिसंबर से होगी। 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। इनकी जांच 13 दिसंबर सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान का 20 दिसंबर सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक और मतगणना 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और चार पंचायत सदस्यों की हो गई मृत्यु
चौसाना ग्राम सरदार सिंह की मृत्यु होने के चलते उनका पद रिक्त हो गया था। इसके अलावा दथेड़ा, भूरा, टिटौली और जाफरपुर के ग्राम पंचायत सदस्यों की भी मृत्यु होने की वजह से पद रिक्त हो गया। जबकि भिक्की माजरा के ग्राम पंचायत सदस्य नितिन कुमार ने सरकारी नौकरी लगने पर पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed