फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The death of the young man to be vulnerable to car

कार की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 23 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 23 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man to be vulnerable to car
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कैराना रोड पर वैगनआर कार पहिया निकलने से अनियंत्रित हो गई। जिससे उसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दंपति को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा निवासी 40 वर्षीय साबिर शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए कैराना जा रहा था। जब वह कैराना कांधला रोड गांव जिडाना के समीप पहुंचा, तो कैराना की ओर से आ रही वैगनआर कार का अगला पहिया निकल गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और बराबर में चल रहे बाइक सवार साबिर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जिस कारण साबिर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। साबिर के परिजन भी घटना की सूचना मिलते ही पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान साबिर की मौत गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार में सवार दंपति को हिरासत में ले लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दंपति ने अपना नाम मेरठ निवासी अंकुर जैन व रितु बताया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed