फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The dead body of the young man was handed over in a gloomy atmosphere

गमगीन माहौल में युवक का शव सुपुर्द ए खाक

Sat, 11 Sep 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was handed over in a gloomy atmosphere
शामली के बनत निवासी समीर की फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
शामली। कस्बा बनत में मोटर मैकेनिक की हत्या को लेकर गम और गुस्से का माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान विरोध की आशंका के चलते कस्बे में एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को बनत में समीर की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना था कि आरोपी कस्बे में आए दिन किसी न किसी के साथ झगड़ा करते रहते थे। पुलिस को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पोस्टर्माटम के बाद शुक्रवार दोपहर को मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कस्बे में बड़ी संख्या में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने गमगीन माहौल कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

-----
परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या
शामली। समीर के पिता राहिल का दो साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। कस्बावासियों के मुताबिक राहिल की मौत होने के बाद घर की जिम्मेदारी समीर के कंधे पर आ गई थी। समीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उससे छोटे दो भाई आसिफ व रिहान, एक बहन और मां है। दो माह बाद बहन की शादी करने की तैयारी चल रही थी। समीर की कमाई से ही घर परिवार का गुजारा चल रहा था। उसके जाने के बाद अब परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई।

शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक  के परिजन।

शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।

शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली बनत में मृतक युवक के घर पर महिलाओं की लगी भीड़। संवाद

शामली बनत में मृतक युवक के घर पर महिलाओं की लगी भीड़। संवाद- फोटो : SHAMLI

शामली बनत में मृतक युवक के घर लगी भीड़। संवाद

शामली बनत में मृतक युवक के घर लगी भीड़। संवाद- फोटो : SHAMLI

शामली बनत में  मृतक के घर लगी भीड़। संवाद

शामली बनत में मृतक के घर लगी भीड़। संवाद- फोटो : SHAMLI

शामली के बनत में मेन रोड पर जाम लगाने की कोशिश करते मृतक के परिजन और ग्रामीण। संवाद

शामली के बनत में मेन रोड पर जाम लगाने की कोशिश करते मृतक के परिजन और ग्रामीण। संवाद- फोटो : SHAMLI

शामली में घटना के बाद तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

शामली में घटना के बाद तैनात पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed