{"_id":"6297b0e5c09fd82dbc47427e","slug":"the-crime-committed-by-a-stolen-car-shamli-news-mrt591138290","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशिद हत्याकांड : चोरी की कार से दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशिद हत्याकांड : चोरी की कार से दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की कार से दिया वारदात को अंजाम
शामली, कैराना। बकरी चोरी का विरोध करने पर जिस गाड़ी से कुचलकर राशिद की हत्या की गई थी उस कार को बदमाशों ने छह दिन पहले ही कांधला से चोरी किया था। कार की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई है। हालांकि अभी तक हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस और एसओजी ने मंगलवार पूरी रात बदमाशों की तलाश में दबिश दी, चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
राशिद हत्याकांड में पुलिस और एसओजी ने मंगलवार की देर रात तक कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक राशिद के परिजनों से चारों की पहचान कराने का प्रयास किया गया। अभी सही तरीके से पहचान नहीं हो पाई है। चारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि जिस कार से वारदात को अंजाम दिया गया वह चोरी की है। कार्यवाह कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके से फरार हुए बदमाशों की कार की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है। उन्होंने बताया कि 25 मई को कांधला के मोहल्ला खेल निवासी साबिर अंसारी की सेंट्रो गाड़ी चोरी हो गई थी। कांधला थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
गौरतलब है कि सोमवार की रात करीब ढाई बजे मोहल्ला अफगानान निवासी 50 वर्षीय राशिद के मकान से बदमाशों ने तीन बकरी चोरी कर लीं थीं। जाग होने पर मकान मालिक राशिद ने चोरों का पीछा किया तो बदमाशों ने उसे कार गाड़ी से कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गली के मोड़ पर दीवार से टकराने के बाद बदमाश कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। राशिद के बेटे नाजिम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसओजी व पुलिस सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
- 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीमों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में भागते बदमाशों की फुटेज एवं अन्य बिंदुओं पर पुलिस टीम जांच कर रही हैं। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ घटना में शामिल बदमाशों तक नहीं पहुंच सके।
- एसएसपी ने रात में पुलिस के कसे पेंच
राशिद हत्याकांड, आए दिन हो रहीं चोरी की घटनाएं और उनके खुलासे न होने से नाराज एसएसपी सुकीर्ति माधव मंगलवार की रात करीब 12 बजे कोतवाली में पहुंचे। जहां पर उन्होंने सभी उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर पेंच कसे। बताया गया कि एसएसपी ने घटनाओं पर नाराजगी जताई। पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा संवेदनशीलता स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।