फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The construction of the Collectorate building will be completed by November 30

Shamli News: 30 नवंबर तक पूरा होगा कलक्ट्रेट भवन का निर्माण

Mon, 31 Mar 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 31 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Collectorate building will be completed by November 30
शामली। दो साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शासन ने अधूरे कलक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए पांच करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। राज्य निर्माण निगम के अफसरों का कहना है कि कलक्ट्रेट कार्यालय का निर्माण 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में कलक्ट्रेट निर्माण के लिए 30 मार्च 2015 को शासन से 10.95 करोड़ की धनराशि जारी की थी। राजकीय निर्माण निगम को इसे बनाने का जिम्मा दिया गया था। काम बेहद सुस्त गति से शुरू हुआ। नवंबर 2019 में 29. 95 करोड़ की धनराशि की यूपी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी की गई। राजकीय निर्माण निगम दो साल पहले 29 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर चुकी है लेकिन काम पूरा नही हुआ।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम अधूरे कलक्ट्रेट कार्यालय का निर्माण पूरा करने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये की मांग शासन से कर रही थी। तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार सिंह के माध्यम से शासन को इसके बजट का प्रस्ताव भेजा गया था।तीन माह पूर्व प्रमुख सचिव की मौजूदगी शामली कलक्ट्रेट की वित्तीय स्वीकृत जारी करने का अनुमोदन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शामली कलक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए पांच करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का लखनऊ से शासनादेश जारी कर दिया है। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मेनेजर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश जिला मुख्यालय पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2025 तक शामली कलक्ट्रेट कार्यालय का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed