फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The complete behavior of the world is included in the yajna.

जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आज से, सवारियों को मिलेगी सुविधा

Fri, 05 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The complete behavior of the world is included in the yajna.
पिछले दो साल से थी बंद, सवारियों को आने-जाने में हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर पिछले दो सालों से कोरोना काल के दौरान बंद जनता एक्सप्रेस शुक्रवार से संचालित हो जाएगी। इसके संचालन से शामली समेत चार जिलों की यात्रियों को शामली से दिल्ली और सहारनपुुर जाने की सुविधा मिलेगी।

25 मार्च 2020 में कोरोना काल की पहली लहर में दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। पिछले दो साल से जनता एक्सप्रेस और दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर व हरिद्वार के लिए अप-डाउन ट्रेन बंद चल रही है। अब दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस के संचालन की मंजूरी दी गई है। दो साल बाद जनता एक्सप्रेस शुक्रवार को संचालन शुरू हो जाएगा। यह एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से शाम 5:55 बजे चलकर शामली 7:38 बजे पहुंचेगी। शामली से चलकर सहारनपुर तक जाएगी। सहारनपुर से 6:20 बजे सहारनपुर से चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर 7:38 बजे पहुंचेगी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान और शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से दिल्ली से शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed