{"_id":"581e2b034f1c1b8617435e3e","slug":"the-commission-s-investigation-report-to-my-notice-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे संज्ञान में नहीं मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे संज्ञान में नहीं मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट : आईजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
police meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना पलायन मुद्दे को लेकर मानवाधिकार आयोग की टीम की जांच रिपोर्ट के बाद जहां पूरे सूबे में हड़कंप मच गया था। वहीं, आईजी का कहना है कि आयोग की जांच रिपोर्ट उनके संज्ञान में नहीं है। आईजी शनिवार को शामली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे थे।
समाधान दिवस के दौरान करीब साढ़े बारह बजे आईजी मेरठ अजय आनंद यहां पहुंचे। उन्होंने थाने में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैराना में रंगदारी के साथ ही पलायन मुद्दे पर पत्रकारों ने बातचीत की तो आईजी ने कहा कि रंगदारी वाले मामलों को मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।
इसके बाद पत्रकारों ने कैराना पलायन मुद्दे पर जब कहा कि मानवाधिकार आयोग की टीम ने माना था कि कैराना में दहशत के कारण पलायन हुआ है तो आईजी ने आयोग की जांच रिपोर्ट के संज्ञान में होने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
रंगदारी की चिट्ठी डालने वालों का किया जाएगा इलाज ः आईजी ने कहा कि कैराना में जांच में रंगदारी के कई मामले फर्जी पाए गए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई रंगदारी की झूठी रिपोर्ट कराता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फुरकान पर घोषित होगा इनाम
रंगदारी के मामले में फरार चल रहे कैराना के कुख्यात बदमाश फुरकान के मामले में आईजी ने एसपी को उसके इनाम की घोषणा करने के निर्देश दिए, ताकि फुरकान को जल्द से जल्द हर सूरत में गिरफ्तार किया जा सके।