फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The code of conduct was also active as the police seem

आचार संहिता के लगते ही पुलिस भी हुई सक्रिय

Mon, 09 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
The code of conduct was also active as the police seem
police - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। वही सिपाही, वही थाने और वहीं पुलिस के अधिकारी, लेकिन आज से दस दिन पूर्व तक कार्रवाई करने में झिझकने वाली शामली पुलिस अब बदल चुकी है। जिला बदर पकड़े जा रहे हैं और वाहनों की ताबड़तोड़ चेकिंग हो रही हैं।   आचार संहिता लगते ही पुलिस के हाथ खुल गए हैं।
विज्ञापन


क्राइम को लेकर जिला शामली अति संवेदनशील है। कैराना, झिंझाना, कांधला और शामली शहर की पुलिस पर राजनीति के दबाव में रहकर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। चार जनवरी को सूबे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लग गई। इसके    बाद से ही पुलिस ने अपना चोला बदल डाला।
विज्ञापन


राजनीतिक हस्तक्षेप को परे कर अब जिले की पिच पर शामली पुलिस अधीक्षक खुलकर बैटिंग करते हुए दिख रहे हैं।        गत कुछ दिनों में शामली पुलिस      ने करीब आठ जिला बदर को   पकड़ कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कई मामलों      का खुलासा किया। कैराना सेंट आरसी प्रकरण में भी पुलिस ने दबाव को किनारे कर कार्रवाई की और चार आरोपियों को जेल भेज दिया। शामली जिले की शहर कोतवाली, आदर्श मंडी, कैराना सहित अन्य थानों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह पुलिस 365 दिन काम करें तो निश्चित क्राइम ग्राफ कम होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। एसपी का कहना है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जो खुराफाती बाहर हैं, उसको जल्द से जल्द अंदर करने का प्रयास किया जा है


करीब 400 स्थानों पर कराई पुताई 
शामली। रविवार को एसडीएम    सदर एमपी सिंह ने दिल्ली रोड     पर कांधला से ककड़ीपुर तक, सहारनपुर रोड पर एसटी तिराहे से लेकर थानाभवन तक करीब 400 स्थानों पर राजनीतिक लोगों द्वारा दीवारों पर किए गए प्रचार को हटवाया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की टीम लगाकर    दीवारों पर किए गए प्रचार पर    पुताई करा दी गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed