{"_id":"6578af43e42d19109c00fef4","slug":"the-city-struggled-with-traffic-jam-the-whole-day-due-to-overturning-of-sugarcane-buggy-shamli-news-c-26-1-sal1002-13274-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ने की बुग्गी पलटने के कारण दिनभर जाम से जूझता रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ने की बुग्गी पलटने के कारण दिनभर जाम से जूझता रहा शहर
Wed, 13 Dec 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली मु0नगर मार्ग पर जाम में फसे वाहन
शामली। बुढ़ाना रोड पर गन्ने से भरी बुग्गी पलटने और धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास ट्रैक्टर खराब होने से मंगलवार को शहर में दिनभर जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, सुबह के समय ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर किसान धीमानपुरा फाटक से जा रहा था। अचानक ही ट्रैक्टर में खराबी आ गई। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। नतीजन दिनभर जाम लगा रहा। इसके अलावा बुढ़ाना रोड पर गन्ने से भरी बुग्गी पलटने से लगे जाम के कारण वाहन चालक परेशान रहे। पिछले कई दिन से गन्ने से भरे वाहनों के कारण शहर में जाम लग रहा है। हालांकि, पुलिस के जवान भी दिनभर आवागमन सुचारु कराने में लगे रहे।