फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city struggled with jam due to a fault in the mill's boiler

मिल के बॉयलर में खराबी के चलते जाम से जूझा शहर

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with jam due to a fault in the mill's boiler
शामली में एमएसके रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
शामली। अपर दोआब शुगर मिल के बॉयलर में खराबी के चलते शहर की जनता को भीषण जाम से जूझना पड़ा। मिल की ओर जाने वाले रास्तों पर गन्ने से लदे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते किसी कार्य से घरों से निकले लोग जाम में फंस गए। सोमवार देर शाम तक भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

अपर दोआब शुगर मिल के बॉयलर में रविवार को कुछ खराबी आ गई थी। जिसे ठीक करने के बाद मिल धीमी गति से चल रही है। जिसके चलते एमएसके रोड, मेरठ-करनाल हाईवे, कोतवाली रोड, हनुमान रोड आदि रास्तों पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लग गई। जिससे अन्य वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय स्कूल वाहन भी जाम में फंस गए। इसके अलावा ईद की खरीदारी करने को निकले लोगों के वाहन भी जाम में फंस गए। गर्मी में जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने की नाकाम कोशिश करते दिखाई दिए। मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बॉयलर में खराबी आने के कारण गन्ना खरीद प्रभावित हुई। जिससे जाम की स्थिति बन गई। बॉयलर को ठीक करा दिया गया है। जिसके बाद गन्ना खरीद फिर से सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed