{"_id":"62dd8afd936f5c576a407654","slug":"the-city-became-shiva-it-is-raining-flowers-on-the-devotees-of-shiva-shamli-news-mrt5983486160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमय हुआ शहर, जगह-जगह हो रही है शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमय हुआ शहर, जगह-जगह हो रही है शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सावन के महीने में हर शिवभक्तों की सेवा में जुटा है। व्यापारी और सामाजिक संगठन और अधिकारी शिवभक्तों की सेवा में जुट हुए हैं।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में चल रहे विशाल कांवड़ सेवा शिविर में नौवें दिन रविवार को भी दो हजार शिवभक्त कांवड़ियों को फल और भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सुबह नाश्ते में चाय बिस्कुट और पकौड़े वितरित करके सेवा की गई। श्री हनुमान धाम में नौवें दिन ईंट भट्टा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक परिवार की ओर से भोजन प्रसाद के रूप में व्यवस्था की गई। 1800 शिवभक्तों को सुबह नाश्ते में चाय बिस्कुट व पकोड़े की व्यवस्था की जा रही है। हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, मंत्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, रमेश धीमान, मुकेश मैनेजर आदि मौजूद रहे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व उनके पिता धुव्रदेव तिवारी ने खेड़ीकरमू में सेवा शिविर में परिवार सहित हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
इस मौके पर केला, जलजीरा, पानी की बोतल वितरित करके सेवा की है। इस मौके पर अनुपमा शर्मा, बीना अग्रवाल, बीडीओ, ग्राम सचिव आदि मौजूद रहे। हिरनवाडा गांव के इंजीनियर एसपी सिंघल की ओर से बुटराड़ा में पानीपत-खटीमा हाईवे पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। एक हजार शिवभक्तों को प्रसाद खिलाया। मिठाई के रूप में भोलों को घेवर का प्रसाद वितरित किया गया। श्रीसर्व मंगला शिवशक्ति सेवा समिति की ओर से रजवाड़ा फार्म में पांच दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर का संपन्न यज्ञ के साथ हो गया। मुख्य यजमान के रूप में विजय कौशिक व उनकी पत्नी सुमन देवी रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र संगल, डॉ. सुशील मित्तल, रामअवतार संगल मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र संगल ने बताया कि शिविर में प्रसाद सोमवार सुबह तक वितरित किया जाएगा।