फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The charming tableau of Ram Darbar

राम दरबार की झांकी रही आकर्षक

Thu, 29 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 29 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The charming tableau of Ram Darbar
कांधला/जलालाबाद (ब्यूरो)। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में जलालाबाद और कांधला में शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्रा में बनी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर में भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीत संध्या का शुभारंभ नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र  मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड सेवा समिति के कलाकारों ने भजन सुनाए। बुधवार की सुबह मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। दोपहर बाद कस्बे में विशाल शोभायात्रा का निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर भगवान वाल्मीकि के चित्र के साथ फूलसिंह मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


शोभायात्रा में मां दुर्गा, श्री कृष्ण-राधा, भगवान शिव-पार्वती, राम दरबार, लव-कुश आदि की झांकियां बनी हुई थीं। कस्बे में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बलीराम अखाडे़ के शिष्य राम पचिशिया के नेतृत्व में लाठी-डंडे, तलवार, भाले, परसे  से हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कुरैशियान चौक, बंबा चौक, खेड़ा राइयान, पाल धर्मशाला, रामरतन मंडी, भईजान चौक, कटहैरा चौक से होते मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान गोविंद वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, शिव कुमार, विक्की, सुनहरा कोरी, नत्थू, अमरदीप, श्यामलाल, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांधला के मोहल्ला माजरा के वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जन्मोत्सव में हवन पूजन किया गया। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभांरभ किया गया। शोभायात्रा मोहल्ला माजरा से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मोहल्ला माजरा में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के मुख्य रथ के साथ मां काली व भगवान भोलेनाथ, शिरड़ी वाले साईं बाबा की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रेमचंद बोहत, दीपक कुमार महरौलिया, देवीचंद बिरला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed