{"_id":"5803ca934f1c1b6e52293835","slug":"the-bypass-will-be-seven-meters-wide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मीटर चौड़ा बनेगा बाईपास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मीटर चौड़ा बनेगा बाईपास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मुख्यालय से दिल्ली-शामली-सहारनपुुर मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास के लिए 16.34 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति शासन ने कर दी है। जिला मुख्यालय के भैैंसवाल गांव से दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले सात मीटर मार्ग को मिनी बाईपास के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे सहारनपुुुर-मुजपफरनगर की ओर से जिला मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्वी यमुना नहर किनारे कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए, जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, एसपी आफिस, कलक्ट्रेट बिजलीघर, जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास, जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट बिजलीघर, खेल स्टेडियम प्रस्तावित हैं। कलक्ट्रेट-विकास भवन, बीएसए, जिला अस्पताल, बिजलीघर, जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास, जिला अस्पताल का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।
योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार के प्रयास से तत्कालीन डीएम ओपी वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से गांव भैंसवाल से लेकर महरमपुर से बनत की सीमा से दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग तक 3.54 किमी लंबा और सात मीटर चौड़ा मिनी बाईपास का प्रस्ताव दस माह पूर्व बनाकर उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
इस बारे में सुधीर पंवार ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिनी बाईपास के लिए 16.34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति कर दी है। जल्द ही इसके लिए टेंडर छुड़वाया जाएगा। बाईपास के लिए भैसवाल, महरमपुर बनत के 52 किसानों की भूमि खरीदी जाएगी। किसानों को जमीन का मुआवजा दिलाया जाएगा। शीघ्र ही मिनी बाईपास के लिए बैनामा कराने का कार्य शुरू हो जाएगा।