{"_id":"5e0261b58ebc3e87da176f57","slug":"the-bridge-could-not-be-completed-in-kabraut-shamli-news-mrt4604141121","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबड़ौत में पुल का निर्माण नहीं हो पाया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबड़ौत में पुल का निर्माण नहीं हो पाया पूरा
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग पर कबडौत का र्निमाणाधीन पुल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबड़ौत में पुल का निर्माण नहीं हो पाया पूरा
इंद्रपाल सिंह पांचाल
शामली। इस साल भी जिले में मेरठ- करनाल फोरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन ओर सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के लोक निर्माण विभाग ने नाबार्ड के माध्यम से वर्ष 2017 में शासन को मेरठ- करनाल मार्ग पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन और सल्फा गांव में दो लेन का स्टीमेट बनाकर भेजा था। 31 मार्च 2018 में शासन ने मेरठ-करनाल मार्ग पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन पुल और सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन के पुल की स्वीकृति और धनराशि स्वीकृति हुई थी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झिंझाना में आयोजित सभा में दोनों पुलों का शिलान्यास किया था। अप्रैल 2018 में उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर शाखा ने काबड़ौत में चार लेन और सल्फा गांव में दो लेन का डिजाइन बनाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया था। उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर इकाई बीस माह में 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर पाई है। मेरठ-करनाल मार्ग पर कृष्णा नदी पर काबड़ौत में चार लेन के पुल पर रैलिंग लगाने का कार्य चल रहा है, जिसमें पुल पर सड़क निर्माण, दोनों ओर डेढ़- डेढ़ मीटर का फुटपाथ व अप्रोच मार्ग अधूरा है। सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन का पुल का लिंटर डल चुका है। 500 मीटर लंबाई की अप्रोच मार्ग की भूमि खरीदने और गांव सल्फा से लेकर हसनपुर गांव तक दो किमी सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। इस साल भी उत्तर प्रदेश सेतु निगम काबड़ौत में चार लेन और सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर दो लेन का पुल का निर्माण पूरा नहीं करा सका है।
उम्मीदें 2020
26 जनवरी को खोल दिया जाएगा काबड़ौत में चार लेन का पुल
शामली। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहायक अभियंता मोहित कुमार का कहना है कि मेरठ-करनाल फोरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन का पुल और अप्रोच रोड का सभी अधूरा कार्य 26 जनवरी से पहले तैयार कर देंगे। 26 जनवरी को आम नागरिकों के लिए पुल को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांधला क्षेत्र में सल्फा गांव में पुल को जोड़ने वाले अप्रोच रोड के लिए 500 मीटर भूमि खरीदने का कार्य जनवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा। गांव मे 44 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर भूमि खरीदने का रेट है, जिसमें सल्फा गांव के नौ किसानों की भूमि जद में आ रही है। दो किमी लंबाई की सल्फा गांव से लेकर हसनपुर गांव तक सड़क निर्माण का कार्य पुल के साथ 31 मार्च 2020 में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुल की विशेषता -
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग पर चार लेन के काबड़ौत पुल की विशेषता यह है कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए पुल के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर के फुटपाथ बनाए गए हैं।
दोनों पुलों का निर्माण होगा तेजी से
शामली। अमर उजाला ने सबसे पहले मेरठ-करनाल मार्ग पर काबड़ौत में कृष्णा नदी में चार लेन और कांधला क्षेत्र के सल्फा गांव का दो लेन के पुलों की खबर ब्रेकिंग की थी। सात अक्तूबर 2017 में अमर उजाला में काबड़ौत में चार लेन और सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर पुल नाबार्ड की धनराशि के स्टीमेट की खबर प्रकाशित की गई थी। अमर उजाला की खबर असर यह रहा है कि दोनो पुलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष दोनो पुल तैयार हो जाएंगे।
मेरठ- करनाल मार्ग पर कृष्णा नदी पर चार लेन का पुल का आंकड़ा
1 --- काबड़ौत पुल की कुल स्वीकृति-
2 --13 करोड़ 5 लाख 97 हजार रुपये।
3- पुल की लंबाई 71.2 मीटर----
4- चौड़ाई 20 मीटर, चार लेन का पुल।
5- परियोजना की स्वीकृति 31 मार्च 2018
6 -- निर्माण पूरा करने की अवधि- दिसंबर 2019
कृष्णा नदी पर सल्फा पुल का दो लेन का पुल का आंकड़ा
--सल्फा पुल की स्वीकृति------------- दो लेन का पुल।
--- परियोजना की स्वीकृति --- -- 31 मार्च 2018
--- कुल धनराशि स्वीकृत- -- 10 करोड़ 34 लाख रुपये।
---- पुल की लंबाई - -- 70.8 मीटर लंबाई।
कार्य समाप्त करने की अवधि 31मार्च 2019

शामली मेरठ करनाल मार्ग पर कबडौत का र्निमाणाधीन पुल- फोटो : SHAMLI