फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of a school teacher was found hanging in Mastgarh.

Shamli News: मस्तगढ़ में स्कूल संचालक का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 01 Oct 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a school teacher was found hanging in Mastgarh.
मृतक अजय का फाइल फोटो। परिजन
मस्तगढ़ में स्कूल संचालक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। थानाक्षेत्र के मस्तगढ़ गांव में बुधवार रात सरस्वती शिशु विद्यालय के संचालक अजय धीमान का शव स्कूल के कमरे में पंखे से कपड़े के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच में जुटी है।
बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी निवासी अजय धीमान (40) मस्तगढ़ गांव में सरस्वती शिशु विद्यालय चलाते थे। वह स्कूल के संचालक होने के साथ ही बच्चों को पढ़ाते भी थे। विद्यालय कक्षा आठ तक संचालित है। रोजाना की तरह बुधवार को भी अजय घर से स्कूल के लिए गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान ग्राम प्रशासक ने पुलिस को सूचना दी कि स्कूल के एक कमरे में अजय का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अजय के पिता गोपाल खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उन्होंने पुलिस से आत्महत्या या हत्या के कारणों की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि स्कूल संचालक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
स्कूल संचालक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी दीपांशी का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। अजय के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। वह ही परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed