{"_id":"58b46e1d4f1c1bbd56832000","slug":"the-benefits-of-sixth-pay-scale-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवें वेतनमान का लाभ मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवें वेतनमान का लाभ मांगा
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन की शामली शाखा से जुडे़ कर्मचारियों ने छठवें वेतन का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर एआर कोआपरेटिव कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
सोमवार को दो बजे नगर पालिका परिषद के सभागार में उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन की एक बैठक जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वक्ताओं ने समिति कर्मचारियों को छठवें वेतन का भुगतान दिलाए जाने की मांग की। बैठक के बाद सहकारी समिति कर्मचारी इकट्ठा होकर मिल रोड पर स्थित एआर कोआपरेटिव कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सक्षम अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का शोषण उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने समिति कर्मचारियों को छठवें वेतनमान का भुगतान किए जाने, समिति कर्मचारियों का वेतन भुगतान सेवा नियमावली 1999 के अनुसार किए जाने, समितियों को बैंक एवं सरकार से मिलने वाले ब्याज अनुदान का 28 प्रतिशत धन समिति के प्रबंधकीय खाते में ट्रांसफर किए जाने और बैंक द्वारा समिति में अनावश्यक स्टेशनरी को रोके जाने की मांग की है। सोमपाल सिंह, संदीप कुमार, हरपाल सिंह, लियाकत अली, इसम सिंह, संदीप शर्मा, अनंगपाल सिंह मौजूद रहे।