फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The atmosphere will be killing gel: divisional

माहौल बिगाड़ने वाले जाएंगे जेल : मंडलायुक्त

Tue, 27 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 27 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere will be killing gel: divisional
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। चुनाव के पूर्व जो लोग भड़काऊ भाषण देकर या अन्य किसी तरह से माहौल गरमाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।     उन्होंने मतदाता सूची में पुरुषों के सापेक्ष महिला वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मंडलायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के बाद शामली जिले की तीनों विधानसभा में करीब 47 हजार नए वोटर बने हैं, जबकि 24 हजार 611 लोगों के नाम सूची से काटे गए हैं, जिनमें कुछ नाम दो-दो जगह की सूची में पाए गए। इस लिहाज से विधानसभा क्षेत्र कैराना में 2,88,850, थानाभवन में 3,05,105 और शामली में 2,91,886 वोटर मतदाता सूची में शामिल हैं। जिले में कुल 8,85,841 वोटर सूची में शामिल हैं, जिनमें 4,90,950 पुरुष और 3,94,840 महिलाएं है। 
विज्ञापन


सूची में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम होने पर उन्होंने महिला वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर बीएलओ को डोर टू डोर जाकर फार्म 6 भरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए वोटर 47 हजार में से करीब 27 हजार महिलाएं बनी हैं, जिसके चलते सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के मुकाबले शामली जनपद में महिलाओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन जनगणना के आंकड़े के मुताबिक अनुपात प्रति हजार पुरुषों के सापेक्ष 886 महिलाओं का होना चाहिए, जबकि अभी शामली जिले का अनुपात 819 है। इसके साथ ही उन्होंने बीएलओ से प्राप्त फार्मों और तैयार पूरक सूची का पुन: सत्यापन कराने का निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता बरतें। असामाजिक तत्वों और भड़काऊ भाषण देने वालों को चिह्नित करने के साथ उन पर पैनी नजर रखें। झिंझाना में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले पर भी उन्होंने कार्रवाई कराने की बात कही। इसके साथ ही शस्त्र जमा कराने, मुचलका पाबंद करने, गुंडा एक्ट, जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा पुलिस भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराई जाएगी।


निर्माण में लगी घटिया सामग्री, कमिश्नर खफा 
ऊन। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने सोमवार को तहसील में सभी कार्यालयों में फाइलों को देखा। इस दौरान रख रखाव दुरुस्त पाया गया। उन्होंने कोर्ट में पुराने लंबित वादों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील निरीक्षण के बाद आयुक्त ने ऊन तहसील के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में घटिया क्वालिटी की ईंटों के प्रयोग पर नाराजगी जाहिर की तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए बाद में डीएम सुजीत कुमार ने भी ठेकेदार आरके तोमर को हड़काते हुए कहा कि निर्माण सामग्री में घटिया क्वालिटी प्रयोग करने पर आवंटित धनराशि का 25 प्रतिशत जुर्माना काटने की चेतावनी दी। एडीएम भरत जी पांडे, अपर    आयुक्त आभा गुप्ता, एसडीएम   विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार करम सिंह, नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed