फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thanabvn of sugar crushing season starting today

थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र आज से शुरू

Tue, 01 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Thanabvn of sugar crushing season starting today
suger mill - फोटो : amar ujala
शामली। बजाज ग्रुप की थानाभवन चीनी मिल का पेेराई सत्र हवन- पूजन के साथ बुधवार से शुरू हो जाएगा। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल में सुबह साढ़े नौ बजे पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। दोपहर साढे़ बारह बजे गन्ना क्रेन में डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड वीरपाल सिंह ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र की पूरी तैयारियां हो गई है। सहकारी समितियों को गेट व खरीद केंद्रों का गन्ना इंडेंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उधर सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली के गन्ना महाप्रबंधक अतिरिक्त नरेश कुमार ने बताया कि चार नवंबर को चीनी मिल का पेराई सत्र  शुरू होगा। तीन नवंबर को चीनी मिल गेट का 60 हजार क्विंटल का गन्ना इंडेंट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद केंद्रों का 11 हजार क्विंटल गन्ने का पहले इंडेंट जारी हो चुका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से सीजनल मजदूरों का ड्यूटी पर पहुंचना शुरू हो गया है। पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गईं। किसानों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक गन्ना लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed