फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tenpu broke down on the wire, stirred

टेंपू पर टूटकर गिरा तार, हड़कंप

Mon, 18 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tenpu broke down on the wire, stirred
शामली। गांव बहावड़ी में बस स्टैंड पर खड़े टेंपू पर विद्युत लाइन टूटकर गिर गया। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि टेंपू में कोई सवारी नहीं थी, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव बहावड़ी में बस स्टैंड पर चालक बिट्टू टेंपू में सवारी बैठाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान पास से गुजर रही विद्युत लाइन टूटकर टेंपू पर गिर गई। बिट्टू ने भागकर अपनी जान बचाई और चिल्लाने लगा। इसकी वजह से टैंपू के पास खड़े अन्य ग्रामीण भी घबरा गए। इसके बाद ग्रामीणों ने बहावडी स्थित बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि जर्जर विद्युत लाइनों के बारे में कई बार शिकायत कर दी, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब टैंपू पर विद्युत लाइन टूटकर गिरी, तब कोई सवारी उसमें नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीण सुशील, रिशीपाल, बिट्टू, योगेंद्र, राहुल, सतेंद्र, धर्मपाल, अनिल और पवन ने मांग की है कि जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराया जाए। चेतावनी दी है कि यदि विद्युत तार नहीं बदले गए, तो शामली में अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed