{"_id":"57fa975a4f1c1b7d5228e494","slug":"ten-days-later-the-killers-have-no-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद भी मोहित के हत्यारों का कोई सुराग नहीं, गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद भी मोहित के हत्यारों का कोई सुराग नहीं, गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 10 Oct 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दस दिन बीतने के बाद भी मोहित के हत्यारों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं मामले में पुलिस की लापरवाही पर परिजनों ने आक्रोश जताया है। सीओ सिटी से मिलकर मामले में जल्द खुलासे की मांग की है।
काबड़ौत निवासी मोहित मलिक का शव हाईवे किनारे 29 सितंबर को गांव में ही पड़ा मिला था। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्याकांड को रविवार को दस दिन बीत गए, लेकिन आज तक पुलिस इस मामले में खुलासा तो दूर की बात एक सुराग तक नहीं खोज पाई है।
रविवार को काबड़ौत के कई ग्रामीण मोहित के पिता सोमपाल के नेतृत्व में सीओ सिटी निशांक शर्मा के आफिस पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। कहा कि हत्या को दस दिन हो गए हैं, लेकिन और आज तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने मोहित के हत्यारों को चिह्नित कर जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
साहब... कोतवाल पर विश्वास नहीं ः सीओ को प्रार्थना पत्र देते हुए सोमपाल ने कहा कि साहब पुलिस आज तक मेरे बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि शामली कोतवाली पर तो उनको बिल्कुल भी भरोसा नहीं है कि वह निष्पक्ष जांच कर पाएंगे। अतएव उन्होंने इसमें निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।