{"_id":"5df290548ebc3e87943c0adc","slug":"tell-the-student-where-there-is-molestation-police-will-take-action-shamli-news-mrt458452715","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बताएं कहां होती है छेड़खानी की घटनाएं, पुलिस करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बताएं कहां होती है छेड़खानी की घटनाएं, पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
शामली। जनपद में छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग शुरू किया है। छात्राओं से फीड बैक लेकर उसके आधार पर थानावार पुलिस उन स्थानों को चिह्नित कर मैपिंग करेगी और इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल-कालेजों में फीड बैक फार्म का वितरण शुरू कर दिया गया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में छात्राओं से छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्कवॉड को सक्रिय किया गया है। टीम को गर्ल्स कालेजों के आसपास खड़े रहने वाले या आवारा घूमने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपद में छेड़खानी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि छात्राओं से फीड बैक लिया जा रहा है, जिसके लिए स्कूल कालेजों में फार्म उपलब्ध कराए जा रहे है। इसमें छात्राओं से जानकारी ली जाएगी कि वे कौन-कौन से स्थान हैं, जहां पर एंटी रोमियो स्कवॉड की सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है। जहां छेड़छाड़ होती है, उन स्थानों के बारे में भी फीड बैक लिया जा रहा है। छात्राओं से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। फीड बैक के आधार पर थानावार उन स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां छेड़खानी की घटनाएं होती है। उन स्थानों की मैपिंग भी की जाएगी। इसके आधार पर एंटी रोमियो स्कवॉड टीमों को जानकारी मिल सकेगी और उन स्थानों पर फोकस कर छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-------
वीमेन पावर लाइन की जानकारी दी जा रही
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में 11 से 25 दिसंबर तक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सभी थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारी स्कूल कालेजों में जाकर छात्राओं को 1090 वीमेन पावरलाइन, डायल 112, और एंटी रोमियो स्क्वॉड आदि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
-------
फार्म में यह मांगा फीड बैक
फीड बैक फार्म में कक्षा, स्कूल या कालेज का नाम, ऐसे स्थान पार्क, चौराहा, नुक्कड़, गली, बाजार, बस या बस स्टैंड ओर वह समय जहां पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता की आवश्यकता संबंधी कॉलम है। इसके साथ ही एक कॉलम सुझाव का दिया गया है। छात्राओं से अलग-अलग कॉलम में फीड बैक लिया जा रहा है।