फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tehsil team got the dirty water removed

तहसील टीम ने गंदे पानी की कराई निकासी

Sat, 05 Nov 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tehsil team got the dirty water removed
तहसील टीम ने गंदे पानी की कराई निकासी
विज्ञापन

शामली, ऊन। तहसील के गांव गंगारामपुर खेड़की में लंबे समय से पानी की निकासी न होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी जमा है। जिसकी खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक गांव में पहुंचे और पानी की निकासी कराई गई।
गांव गंगारामपुर खेड़की में पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब व नाली की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिससे गांव में पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। अवैध कब्जा धारी व्यक्ति न तो तालाब की भूमि छोड़ रहे हैं और न ही सरकारी नाली को छोड़ रहे हैं। जिससे सभी ग्रामीण बहुत परेशान हैं। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। इस संबंध में खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही तहसील प्रशासन हरकत में आया, एसडीएम निकिता शर्मा ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और सड़कों पर जमा गंदा पानी सरकारी भूमि पर निकलवाया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क पर पुलिया बनाने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में पीडब्ल्यूडी की ओर सड़क बनाई जा रही है लेकिन पानी निकासी के लिए पुलिया नहीं बनाई गई। जिससे गांव वाले परेशान हैं। पुलिया बन जाने से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed