{"_id":"5da367b88ebc3e93a9533521","slug":"teenager-was-killed-for-opposing-rape-shamli-news-mrt4483430198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थाने में हत्याकांड का खुलासा करते एएसपी व सीओ।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव कैल शिकारपुर में करीब छह दिन पहले खेत पर पिता का खाना लेकर जा रही 13 वर्षीय किशोरी की हत्या दुष्कर्म का विरोध करने पर गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अंगोछा और बाइक भी बरामद की है।
रविवार को गढ़ीपुख्ता थाने पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि सात अक्टूबर को किशोरी शालू की हत्या कर दी गई थी। उसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतका के परिजनों की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने इस केस की जांच की। जांच में गांव के एक युवक अनुज उर्फ भोला का नाम प्रकाश में आया। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी अनुज को ठिरवा तिराहा थानाभवन रोड से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह कबड्डी प्रतियोगिता देख रहा था। इसी समय उसने किशोरी को खेत पर अपने पिता का खाना ले जाते हुए देख लिया था। उसने बाइक से किशोरी का पीछा किया। जब वह खेल मैदान से करीब 500 मीटर दूर पहुंची थी तो उसने बदनीयती से पकड़कर किशोरी को गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया।
इस पर उसने भेद खुलने के डर से उसकी अंगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अंगोछा और बाइक बरामद कर ली है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। एएसपी ने बताया कि एसपी अजय कुमार ने केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश में जेल गया था आरोपी
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अनुज 2015 में भी गांव की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल गया था। साक्ष्य के अभाव में आरोपी उस मुकदमे में बरी हो गया था। एएसपी ने बताया कि आरोपी अविवाहित है।
इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस
थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के मुताबिक केस में इस बिंदू पर जांच की गई कि घटना के वक्त उस रास्ते पर कौन-कौन लोग गए। घटना स्थल के नजदीक कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद रहे और कौन उस समय गायब हुआ। इस दौरान आसपास खेत में काम करने वाले किसानों से भी जानकारी की गई तो यह बात सामने आई कि आरोपी अनुज उस समय बाइक पर गया था और उसे कुछ लोगों ने किशोरी से बात करते देखा था। इसी आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।