{"_id":"6045255a8ebc3e8c911c7984","slug":"team-reached-district-for-cleanliness-survey-shamli-news-mrt5288601126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जिले में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जिले में पहुंची टीम
विज्ञापन
शामली। स्वच्छ भारत मिशन की दो सदस्यीय टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था का सर्वे किया। टीम के सदस्यों ने लोगों से बातचीत कर पालिका द्वारा कराए जा रहे सफाई कार्यों के बारे में जानकारी जुटाई।
सरकार द्वारा नगर निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण एक मार्च से शुरू हो गया है। जिले में एक मार्च को ही स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंच गई थी। टीम अब तक एलम नगर पंचायत, कांधला नगर पालिका और कैराना नगरपालिका का सर्वे कार्य कर चुकी है। रविवार को सर्वे टीम शामली पहुंची। दो सदस्यीय सर्वे टीम ने शहर के बरखंडी, नंदू प्रसाद, बिजलीघर आदि पर बने सामुदायिक शौचालयों की स्थिति देखी। इसके बाद आवासीय क्षेत्र में पंजाबी कालोनी, आर्यपुरी आदि में जाकर लोगों से बातचीत कर साफ-सफाई का फीड बैक लिया।
व्यवसायिक क्षेत्र में नया बाजार व बड़ा बाजार में पहुंची टीम ने व्यापारियों व दुकानदारों से बातचीत की। बताया गया है कि टीम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखा गीला कूड़ा अलग-अलग करने, शौचालयों की स्थिति, कूड़ा संग्रह कर्मियों के रोज आने या कभी कभी आने, स्वच्छता एप का इस्तेमाल करने आदि के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बताया गया है कि मुख्यालय से लोकेशन मिलने पर ही टीम के सदस्य रेंडम तरीके से शहर के उसी क्षेत्र में पहुंचकर जानकारी जुटाते हैं। पहले से टीम को नहीं पता होता कि उन्हें किस क्षेत्र में सर्वे करना है। टीम दो दिन तक शहर में रहकर सर्वे कार्य करेगी। स्वस्थ भारत मिशन के जिला कोर्डिनेटर उत्तम पूनिया ने बताया कि शामली में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के आने की जानकारी मिली है।
--
पिछले साल मिली थी 296 रैंक
शामली नगरपालिका परिषद को पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 296 रैंक मिली थी। इससे पहले साल स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में 211 रैंक थी। इस तरह से पिछले साल पालिका रैंकिंग में पिछड़ गई थी।