{"_id":"6196a59b153e1a5030279374","slug":"team-of-gst-officers-raided-the-trader-s-place-shamli-news-mrt5654040168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की जीएसटी अधिकारियों की टीम का व्यापारी के यहां छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की जीएसटी अधिकारियों की टीम का व्यापारी के यहां छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेरठ की केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के माजरा रोड स्थित एक व्यापारी के यहां छापामारी की। जांच-पड़ताल के बाद टीम व्यापारी को अपने साथ ले गई। घंटों तक चली कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे मेरठ की केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के अधीक्षक प्रवीण सारंग के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम पुलिस के साथ दो गाड़ियों में शहर के माजरा रोड स्थित एक व्यापारी के आवास पर पहुंची। टीम ने छापामारी करते हुए महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में ले लिए। टीम ने व्यापारी की कार की भी तलाशी ली। टीम ने करीब तीन घंटे तक व्यापारी के घर में जांच-पड़ताल की। टीम ने कार से लैपटाप व अन्य सामान बरामद किया है। हालांकि टीम के अधिकारियों ने छापामारी के संबंध में कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। बाद में टीम व्यापारी को अपने साथ ले गई। टीम की छापामारी की सूचना पर आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुटी रही। मेरठ की केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर की टीम के साथ शामली जिले की केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर अधीक्षक आफताब सिंह मौजूद रहे। टीम ने देर शाम तक मामले की जानकारी देने से इंकार कर दिया।