फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers refuse to do counciling, performance

शिक्षकों का काउंसिलिंग कराने से इंकार, प्रदर्शन

Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers refuse to do counciling, performance
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  बनत स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर समायोजन प्रक्रिया के तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने समायोजन प्रक्रिया का गलत तरीका अपनाने के विरोध में काउंसलिंग कराने से इंकार कर दिया। बीएसए के आश्वासन के बाद काउंसलिंग शुरू हो सकी।       
विज्ञापन


बुधवार दोपहर समायोजन प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग कराने पहुंचे उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक संदीप, अमित कुमार, कविता, नीरज और अवधेश कुमार आदि ने हंगामा किया। शिक्षकों ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया में शिक्षकों की सूची सरप्लस के हिसाब से न करके विज्ञान और गणित के शिक्षकों के आधार पर की गई है। 
विज्ञापन


जिन स्कूलों में गणित और विज्ञान के दो-दो शिक्षक हैं वह सभी स्कूल एकल शिक्षक हो जाएंगे। इसलिए यह प्रक्रिया गलत है। शिक्षकों ने समायोजन प्रक्रिया सरप्लस शिक्षकों के अनुसार ही कराने की मांग की। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर दुर्व्यवहार करने व मनमाने तरीके से समायोजन कराने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के पास पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि 20 जुलाई तक समायोजन की ऑनलाइन फीडिंग की जानी है। उन्होंने शिक्षकों को समझाया कि यदि किसी को आपत्ति है, तो वह लिखकर दे दें। उनकी आपत्ति पर जिलाधिकारी से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों ने काउंसलिंग शुरू करा दी। इस दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह, एबीएसए भारत भूषण आदि मौजूद रहे।

समान कार्य, समान वेतन नहीं तो होगा आंदोलन
शामली। वित्तविहीन शिक्षकों ने प्रदेश सरकार को समान कार्य के बदले समान वेतन न देने पर कॉलेजों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। शिक्षकों ने कहा कि अगर जल्द ही मांग पूरी नहीं होती तो वह इसका जवाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा। बुधवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक जलालपुर स्थित मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज में हुई।

जिसमें शिक्षकों पर किए गए लाठी चार्ज की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि शिक्षक अब चैन से नहीं बैठेगा। प्रदेश सरकार ने पिछली सरकार केे द्वारा दिया जा रहा मानदेय को भी बंद कर दिया है। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा सरकार के मूल कर्तव्यों में आता है।


जिसके बाद भी सरकार का शिक्षकों के प्रति कोई ध्यान नहीं है। शिक्षकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की सरकार से मांग की है। शिक्षकों ने  कहा कि यदि सरकार जल्द ही कोई फैसला नही लेती है तो शिक्षकों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मुद्दे को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजबीरी चौहान, संचालन नरेश शर्मा ने किया। इस दौरान फूल कुमार, शिवकुमार, धीर सिंह, मदनपाल, अरविंद, अनिल कश्यप, अनीस, अरुण, अशोक, अश्वनी, अंजू, रीना, नीतू, पूनम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed