{"_id":"591b42874f1c1b8b51f2311a","slug":"teachers-became-unconscious-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में शिक्षक हुआ बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में शिक्षक हुआ बेहोश
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में तहसील दिवस के दौरान आयोग से चयनित पांच शिक्षकों ने आदेश होने के बावजूद ज्वाइनिंग नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसी दौरान एक शिक्षक सभागार में बेहोश होकर फर्श पर गिर गया, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने शिक्षक को शामली सीएचसी में भेजकर उपचार कराया। साथ ही जिलाधिकारी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से वार्ता करने के बाद आयोग से चयनित शिक्षकों को ज्वाइनिंग कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस चल रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग इलाहाबाद के आदेश पर मिर्जापुर के शिक्षक मनीष मिश्रा, चंद्रमा प्रकाश मिश्रा इलाहाबाद, राकेश कुमार गोरखपुर, जूली त्यागी मुजफ्फरनगर, प्रीती बालियान निवासी बागपत वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि आयोग की तरफ से ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए गए हैं, इसके बावजूद शामली जनपद में उन्हें ज्वाइनिंग नहीं मिल रही है। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी को समस्या समाधान करने के निर्देश दिए थे।
इसी दौरान जब चयनित शिक्षकों की जिला विद्यालय निरीक्षक से बात चल रही थी, तो मनीष मिश्रा बेहोश होकर फर्श पर गिर गए। डीएम, सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम और एसीएमओ बेहोश शिक्षक के पास पहुंचे।
सीएमओ डाक्टर विनीता अग्निहोत्री तथा एसीएमओ नेतराम ने बेहोश शिक्षक की नब्ज टटोली। थोड़ी देर के बाद शिक्षक को होश आ गया। इसके उन्हें शामली सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी ने बताया कि सहारनपुर मंडल के संयुुक्त शिक्षा निदेशक अहिबरन सिंह के दिशा निर्देश पर चयनित शिक्षकों की ज्वाइनिंग रोकी गई थी।
उधर, डीएम ने संयुुक्त शिक्षा निदेशक और शिक्षा निदेशक से मोबाइल फोन पर वार्ता की, जिसके बाद आयोग से चयनित शिक्षकों को ज्वानिंग कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चयनित शिक्षकों को देशभक्त इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली, ऊन इंटर कॉलेज में ज्वाइनिंग के लिए संबंधित विद्यालय की प्रबंध समिति को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।