{"_id":"58582b514f1c1b2064e396d9","slug":"teacher-killed-in-the-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में शिक्षक की मौत, दूसरा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में शिक्षक की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के बाद गांव लौट रहे भैंसानी इस्लामपुर थानाभवन निवासी दो शिक्षकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों को शामली अस्पताल भिजवाया। जहां पर एक शिक्षक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत के रेफर किया गया है।
भैंसानी इस्लामपुर निवासी आस मोहम्मद प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है, जबकि महफूज भी गांव में विद्यालय में तैनात है।
आस मोहम्मद तथा महफूज सोमवार को शामली शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के लिए आए हुए थे। देर शाम पेपर देने के बाद वह गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक साईं मंदिर के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों को शामली अस्पताल में भिजवाया गया। जहां पर आस मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके साथी को रेफर कर दिया गया। परिजनों में शिक्षक की मौत से कोहराम मचा हुआ है। थाना आदर्श मंडी थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।