फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tarun was killed when he became an obstacle in love affair

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर की गई थी तरुण की हत्या, इस तरह रची गई साजिश

Wed, 20 May 2020 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tarun was killed when he became an obstacle in love affair
महिला साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी के निकट एक सप्ताह पहले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंकने का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर युवक की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कैराना क्षेत्र में गांव बुच्चाखेड़ी के निकट तितरवाड़ा रोड पर 12 मई को अरविंद के खेत में युवक का शव मिला था। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 15 मई को परिजनों ने शव की शनाख्त तरुण उर्फ तन्नी, निवासी ग्राम कुरनाला थाना मतलौंडा जिला पानीपत हरियाणा के रूप में की थी। रविवार को पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश की तहरीर के आधार पर मृतक के दो दोस्त जोगिंदर उर्फ काला, अमित और एक महिला सपना निवासी ग्राम नारायणा थाना समालखा जिला पानीपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार शाम पुलिस ने तितरवाड़ा रोड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त गमछा और चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया। ट्रैक्टर को समालखा क्षेत्र के ईंट भट्ठे से चोरी किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रची गई हत्या की साजिश
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी जोगिंदर उर्फ काला का सपना के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले उसका दोस्त तरुण उर्फ तन्नी उसकी प्रेमिका सपना को भगा ले जाने की जिद कर रहा था, लेकिन सपना उसका विरोध कर रही थी। इस बात का पता चलने पर जोगेंद्र और तरुण के बीच झगड़ा भी हुआ था।

इसके बाद तरुण उर्फ तन्नी ने सपना को ब्लैकमेल करने के लिए प्रेम प्रसंग को उजागर कर बदनाम करना शुरू कर दिया था। इससे परेशान होकर सपना ने अपने प्रेमी और उसके साथी अमित के साथ मिलकर तरुण उर्फ तन्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत आरोपी जोगिंदर और अमित घटना वाले दिन तरुण को ट्रैक्टर पर बैठाकर अपने साथ लाए और बुच्चाखेड़ी गांव के निकट उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंककर फरार हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed