फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take strict action against criminals: ADG

अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें : एडीजी

Fri, 05 Apr 2024 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against criminals: ADG
शामली। मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराए जाने के लिए अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा जाए, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को शामली पहुंचे एडीजी ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस की अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। चुनाव में खलल डालने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शस्त्र लाइसेंस शत-प्रतिशत जमा कराए जाए। हरियाणा बार्डर व जिले के अंदर वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जाए। चुनाव के दौरान पूर्व में विवादों में शामिल लोगों पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में एसपी अभिषेक, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सभी सीओ व थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed