फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take BJP's plans to the people: Kataria

भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं: कटारिया

Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Take BJP's plans to the people: Kataria
कैराना। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने क्षेत्र के पांच गांवों में कार्यकर्ताओं से सीधा सामाजिक संवाद करते हुए आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडागर्दी खत्म करके जनता को सुरक्षा का माहौल दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा के सामाजिक जनसंवाद कार्यक्रम के तहत परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया सबसे पहले गांव जगनपुर में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रताप चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां पर परिवहन मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओ को कहा कि भाजपा शासन में सबका साथ सबका विकास की नीति पर आगे बढ़कर प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है। प्रदेश में हर तरफ हाईवे का जाल बिछाया गया है। योगी सरकार ने गुंडा गर्दी खत्म करके जनता, किसान व व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वो जनता के बीच जाकर मोदी व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताये तथा जागरूक करें। भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करें ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिले। इसके बाद परिवहन मंत्री गांव भूरा में डा गजराज सिंह के आवास, गांव पावटी कला में प्रदीप चौधरी के आवास, गांव खुरगान में मुबारिक अली के आवास व गांव मवी में रणवीर के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरबीर मलिक, प्रताप चौहान, जगरोशन चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चौधरी गयूर जिला पंचायत सदस्य, शिवकुमार प्रधान, जगदीश मंडल अध्यक्ष कंडेला, रविंद्र मंडल अध्यक्ष झिंझाना, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed