फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Surveillance will be observed during counting

मतगणना के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेगी चौकसी

Sat, 11 Mar 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Surveillance will be observed during counting
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान बनाया है। जिसमें आउटर कार्डन, इनर कार्डन और आइसोलेशन कार्डन बनाए गए हैं। तीनों कार्डन का प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा     को बनाया गया है। मतगणना स्थल (भैंसवाल मार्ग नवीन मंडी स्थल) के दोनों छोर पर बैरियर बनाए गए हैं,     तो मंडी के पिछले गेट पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। 
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर सुरक्षा इंतजाम के साथ ही भैंसवाल रोड पर दोनों बैरियर के बीच पुलिसकर्मी क्यूआरटी के साथ भ्रमणशील रहेंगे। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर शामली प्रवीण कुमार, एसओ आदर्श मंडी साहब सिंह को भ्रमणशील रखा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, कैराना और कांधला क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष कैराना और थानाध्यक्ष कांधला को मतगणना स्थल की ड्यूटी से मुक्त रखा गया है, वह अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ शांति और कानून व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराने के लिहाज से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के ड्यूटी कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को समय से मतगणना स्थल पर पहुंचना जरूरी होगा। यदि किसी पुलिसकर्मी ने ड्यूटी में लापरवाही बरती, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

स्ट्रांग रूम से पंडाल तक की व्यस्था
ईवीएम को स्ट्रांग रूम से पंडाल तक ले जाने के दायरे में एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल की तैनाती रहेगी। वहीं, मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम भी रहेगा, जिसमें वायरलेस ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। 

विजयी प्रत्याशी को पहुंचाने का इंतजाम
मतगणना संपन्न होने पर विजयी प्रत्याशियों को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। प्रत्येक विजयी प्रत्याशी के साथ एक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल, छह कांस्टेबल तैनात और एक-एक सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी।


रिजर्व में रहेगी पुलिस 
मतगणना स्थल पर एक इंस्पेक्टर, दो उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल, 10 कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल, टीयर गैस और दंगा निरोधक उपकरणों की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 20 इंस्पेक्टर, 60 सबइंस्पेक्टर, 70 हेड कांस्टेबल, 225 कांस्टेबल, 30  महिला कांस्टेबल, तीन कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और एक कंपनी पीएसी मतगणना के दौरान तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed