फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunday was the hottest day this year

Shamli News: इस साल का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Mon, 27 May 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest day this year
धूप में जाती  युवतिया
शामली। नौतपा के दूसरे दिन भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई। जिले का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस साल में अब तक का सबसे गर्म रविवार रहा। पिछले सप्ताह 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा था। रविवार को अब तक सबसे ज्यादा गर्म दिन होने के कारण लोगों का सूरज की तपिश और लू से हाल बेहाल रहा। दोपहर में लोग घरों में रहने के कारण बाजार व सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के साथ गर्म हवा और उमस ने भी लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रात के न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और 29 डिग्री सेल्यिस पर पहुंच गया। जिले में इस साल में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान अब तक का सबसे ज्यादा है। गर्मी के चलते लोगों को न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही गर्म रात में भरपूर नींद ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

दिन निकलते ही पारा चढ़ना शुरू हो गया था। दोपहर में तो सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। शनिवार से शुरू हुए नौतपा में दूसरे दिन भी लगातार तापमान बढ़ा है। दोपहर में लोग दुपहिया वाहनों पर सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर और हाथों को ढककर जाते हुए दिखाई दिए। पैदल चलने वाले लोग भी धूप से बचने को छाता, कैप आदि लगाकर जाते हुए दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed