फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane farmers caught laden tractor trolley

किसानों ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

Tue, 16 Feb 2016 12:59 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 16 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ऊन/शामली । अवैध रूप से खरीदकर ऊन शुगर मिल में ले जाए जा रहे गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली किसानों ने पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। मामले में शुगर मिल अधिकारियों तथा पकड़े गए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ ऊन चौकी पर तहरीर  दी गई है।
विज्ञापन


ऊन शुगर मिल प्रबंधन पर पूर्व में भी किसानों ने अवैध रूप से गन्ना खरीदने का आरोप लगाया था। किसानों का कहना था कि आवंटित क्षेत्र से गन्ना खरीदने की बजाय दूसरी जगहों से गन्ना खरीदकर मिल में लाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को नुकसान हो रहा है। गन्ना विभाग के अफसरों से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

 इसी के चलते सोमवार को किसानों ने ऊन बाइपास मार्ग पर गन्ना समिति चेयरमैन कटार सिंह और गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन दिनेश गोयल के साथ मिलकर अवैध रूप से खरीदकर लाये जा रहे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। इस बीच ऊन चेयरमैन प्रतिनिधि अशोक कुमार और जिला पंचायत सदस्य सुनील चौधरी सहित सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीओ अनिल कुमार भारती को मौके पर बुलाने की मांग पर किसानों ने प्रदर्शन किया, लेकिन डीसीओ अनिल कुमार भारती मौके पर नहीं पहुंचे । इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे गन्ना समिति केे सचिव एके गुप्ता और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक विवेक चौधरी ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि उक्त गन्ना वह झिंझाना क्षेत्र से लाया है, जबकि उसके पास मिली पर्ची पर ढिंढाली गांव क्रय केंद्र का उल्लेख था। वहीं, उसकी पर्ची पर अंकित क्रम संख्या भी रिकार्ड में नहीं मिली।


  इस कारण अवैध रूप से गन्ना खरीद  के आरोप में ऊन मिल के अध्यासी रणवीर प्रताप, महाप्रबंधक जीएस खेरा, डिप्टी केन मैनेजर धर्मवीर तथा ट्रैक्टर चालक तारीक पुत्र वाजिद निवासी तुरमत खेड़ी जिला सहारनपुर के खिलाफ ऊन चौकी में तहरीर दी गई। इस दौरान किसान रवि सरोही, अनिल, मनोज, बालिष्टर, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed