फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar cane mill REDUX

शुगर मिल पर गन्ने का टोटा

Sat, 14 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 14 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
शामली। वर्ष 2015-16 पेराई सत्र के पहले दिन शामली चीनी मिल गन्ना अभाव के कारण नहीं चल पाई। मिल अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तक बारह हजार कुंतल गन्ना ही मिल पाया है। हालांकि शाम को मिल को देर शाम तक कुल बीस हजार कुंतल प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल का वर्ष 2015-16 का पेराई सत्र हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ था। मिल शुरू करने के लिए पहले दिन 25 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया था, लेकिन मात्र तीन हजार कुंतल गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ पर मिल पाया था। 24 घंटे बाद भी मिल को कुल बारह हजार कुंतल गन्ना मिला है। वाइस प्रेसीडेंट आरबी खोखर ने बताया कि मिल शुरू करने के लिए गन्ने की आपूर्ति हो गई है। पहले दिन गन्ने की कम आपूर्ति के चलते मिल नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम छह बजे चीनी मिल चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गन्ने का जो मूल्य घोषित होगा, उसी के अनुरूप भुगतान होगा। गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहरावत ने बताया कि चीनी मिल की पेराई क्षमता 62 हजार 500 कुंतल है। मिल चलाने के लिए 50 हजार कुंतल गन्ने की आवश्यकता है। मिल द्वारा पचास हजार कुंतल मिल गेट व 15 हजार सेंटर का इंडेंट जारी किया जा चुका है। कम गन्ना आने का कारण धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन व भैया दोज का त्योहार माना जा रहा है। त्योहार के बाद गन्ने की आवक बढ़ जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed