फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar cane gets more sugarcane, city gets jammed again

चीनी मिल में आया ज्यादा गन्ना, शहर फिर हुआ जाम

Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sugar cane gets more sugarcane, city gets jammed again
शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल में ज्यादा गन्ना आने से पूरे दिन शहर में जाम लगा रहा। शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगने से आम नागरिकों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के चलने से शामली चीनी मिल में ज्यादा गन्ना आ गया है। ज्यादा गन्ना आने से मिल के गन्ना यार्ड से लेकर मिल रोड, नगर पालिका परिषद रोड, कोतवाली रोड, अस्पताल रोड, बुढ़ाना रोड, अग्रसेन पार्क, शिवचौक, हनुमान रोड, नाला रोड तक गन्ने के वाहन खड़े होने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जाम की स्थिति पैदा होने से हनुमान रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, मिल रोड और अस्पताल रोड पर छोटे वाहनों और पैदल निकलना कठिन हो गया। गन्ने के जाम के समाधान न होने से आम नागरिक और व्यापारी परेशान हैं। जाम में जिले के अफसरों की गाड़ियां फंसी रहीं। आने वाले तीन दिन शहर में गन्ने का जाम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि चार फरवरी को नेट पर बारिश को देखते हुए 60 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया था। बृहस्पतिवार को ज्यादा गन्ना आने से शहर में जाम के हालात बने है। शुक्रवार को 50 हजार क्विंटल और शनिवार को 22 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट मिल की ओर से जारी किया गया है।

शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम

शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed