फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students going home attacked, injured

Shamli News: घर जा रहे छात्रों पर किया हमला, घायल

Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students going home attacked, injured
शामली। नगर के इंटर कॉलेज से पढ़कर अपने घर भज्जू जा रहे दो छात्राें पर पीछे से आए तीन चार युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों छात्र घायल हो गए और हमलावर युवक फरार हो गए। घायल छात्राें काे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िताें ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव भज्जू निवासी वंश और सक्षम राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में कक्षा 11 के छात्र हैं। मंगलवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे। जैसे ही शामली में फव्वारा चौक के पास जब दोनों पहुंचे तो पीछे से आए तीन-चार युवकों ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों छात्रों के सिर में चोट लगने से घायल हो गए। छात्रों के शोर मचाने पर लोग वहां एकत्र हुए, लेकिन उससे पहले हमलावर फरार हो गए। घायल छात्रों का सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल छात्रों का कहना है कि वह हमला करने वाले छात्रों को नहीं पहचानते। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया मारपीट में दो छात्र घायल हुए हैं और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed