फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students doing crime after watching adult movies

UP: कहीं आपका बच्चा भी यौन अपराधों की ओर तो नहीं हो रहा आकर्षित, अश्लील फिल्में देखकर वारदात कर रहे छात्र

Thu, 24 Aug 2023 01:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 24 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

शामली में कक्षा सात के छात्र से कुकर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी 11 से लेकर 17 साल तक के हैं और कक्षा 7, 8 और 11वीं के छात्र हैं। ऐसे में इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पढ़ने लिखने की उम्र में छात्र भ्रमित होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
Students doing crime after watching  adult movies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर के एक विद्यालय के कक्षा सात के छात्र के साथ कुकर्म की घटना ने एक बार फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कुकर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी 11 से लेकर 17 साल तक के हैं तथा कक्षा 7, 8 और 11वीं के छात्र हैं।

विज्ञापन


मनोवैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार राय का कहना है कि छात्रों का यौन अपराधों की ओर आकर्षित होने का प्रमुख कारण उनका भ्रमित होना है। टीबी, मोबाइल और अन्य माध्यमों से वह काफी कुछ जान जाते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Shamli: सर, मेरे साथ गलत हुआ, मुझे इंसाफ चाहिए! सामूहिक कुकर्म पीड़ित छात्र ने पत्र लिखकर बयां किया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील फिल्में भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। अभिभावकों को बच्चों की देखभाल करनी चाहिए। देखते रहना चाहिए कि वह मोबाइल या अन्य माध्यमों से किस तरह की एपिसोड या फिर कार्यक्रम देख रहे हैं। एसपी ने भी अभिभावकों से अपील की है कि वह समय निकालकर बच्चों पर ध्यान जरूर दें।

हाल ही में हुए मामलों की बानगी
-क्षेत्र के एक गांव में अपहरण करने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एक किशोरी समेत दो को पकड़ा।
-बाबरी थाना क्षेत्र में कक्षा छह के छात्र के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।
-क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ 11 और 12वीं के छात्रों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed