Shamli: सर, मेरे साथ गलत हुआ, मुझे इंसाफ चाहिए! सामूहिक कुकर्म पीड़ित छात्र ने पत्र लिखकर बयां किया दर्द
शामली के एक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र के साथ मारपीट और शारीरिक शोषण के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है जबकि पीड़ित छात्र ने अपने साथ हुई हैवानियत का दर्द पत्र के माध्यम से बयां किया है, इस पत्र को छात्र ने अधिकारियों और शिक्षकों को सौंपा है और न्याय की मांग की है।
विस्तार
शामली में सामूहिक कुकर्म पीड़ित छात्र ने अधिकारियों और स्कूल प्रशासन को खुद पत्र लिखकर दर्द को बयां करते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
छात्र द्वारा पत्र में लिखा कि सर, मेरे हाउस के तीन बच्चे हैं। तीनों ने मेरे साथ गलत कार्य किया। जब मैंने मना किया तो इन्होंने कहा कि हम सबसे बता देंगे। मुझे खूब पीटा गया। इन्होंने मुझसे पैसे मांगे। मैंने पेंसे नहीं दिए तो उन्होंने यह बात स्कूल में फैला दी।
यह भी पढ़ें: Shamli: खेल-खेल में हुए विवाद के बाद छात्र से हैवानियत, सामूहिक कुकर्म, आठ छात्रों पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित छात्र ने पत्र में लिखा- मैंने स्कूल के बड़े भैया को ये बातें बताई तो उन्होंने इन छात्रों को पीटा। कई दिन तक मेरे को ब्लैकमेल कर गलत काम किया। सर, कक्षा 11 का छात्र मुझे सोते-सोते का उठाकर कमरे की छत पर ले गया। दो अन्य भी उसके साथ थे।
सभी ने मुझे छत पर ले जाकर पहले निर्वस्त्र किया। इसके बाद गालियां दीं। मेरे साथ गलत काम किया। रुमाल मेरे मुंह में अंदर ठूंसते थे और मुंह पर भर भी रुमाल को बांध देते थे। गलत काम करने के बाद मुझे रेलिंग पर उल्टा लटका दिया गया। काफी देर तक उलटा लटकाए रखा। कहा कि आज तो तुझे मारेंगे, एक बात पर छोड़ देंगे, यह बात किसी को मत बताना।
कुछ देर बाद मुझे ऊपर खींच लिया गया। एक ने मेरे हाथ पकड़े, एक ने मेरे पैर पकड़े। इसके बाद मुझे घसीटकर नीचे लाए और मुझे मेरे हाउस के आगे फेंक दिया। कहा कि तू किसी को बताएगा तो तुझे गोली मार देंगे। कपड़े भी मेरे ऊपर फेंककर चले गए। छात्र ने पत्र के अंत में अंग्रेजी और हिंदी में भी साइन किए हुए थे।
हालांकि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।