फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strict action will be taken if there is negligence in the examination: DM

परीक्षा में लापरवाही मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

Fri, 01 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if there is negligence in the examination: DM
शामली में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम एसएसपी। - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों अधिकारियों से कहा कि बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बलिया में बुधवार को इंटर का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को शासन ने गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के डीएम व एसएसपी को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को डीएम व एसएसपी के अलावा सभी एसडीएम, और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएम व एसएसपी ने वीवी इंटर कालेज शामली, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली, देशभक्त इंटर कालेज शामली, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कालेज थानाभवन, किसान इंटर कालेज थानाभवन, लाला लाजपत राय इंटर कालेज थानाभवन, गुरु नानक इंटर कालेज जलालाबाद, नेशनल पब्लिक इंटर कालेज, जलालाबाद, देवी उमरा कौर इंटर कालेज बनत, ब्रिगेडियर होशियर सिंह इंटर कालेज शामली, श्री सत्यनारण इंटर कालेज शामली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरा, परीक्षा कक्षों में व्यवस्थाओं के साथ प्रवेश द्वार पर व्यवस्थाओं को परखा और डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्रों की गहनता से जांच की गई। दोनों अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं टीक पाई गई। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर 30 दिन की फुटेज को सेव रखा जाए। केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहीं पर कोई लापरवाही पाई जाती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 2220 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पवितार को 2220 विद्यार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी जबकि 109 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पहली पाली में सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल कृषि और इंटर में गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 295 में 280 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 15 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक 33 केंद्रों पर इंटर की इतिहास की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 1940 में 1846 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 94 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई और कोई विद्यार्थी नकल करता हुआ नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed