फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strict action will be taken if the temptation of liquor or money is given in the body elections

Shamli News: निकाय चुनाव में शराब या पैसों का दिया प्रलोभन तो होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 18 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if the temptation of liquor or money is given in the body elections
कैराना। आगामी निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोतवाली में सीओ की अध्यक्षता में जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ ने चुनाव में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोतवाली में जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ अमरदीप मौर्य ने कहा कि करीब 500 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। चुनाव में खलल डालने वालों की पहचान की जा रही है। अगर कोई प्रत्याशी वोटरों को अपने हक में करने के लिए शराब व पैसों का प्रलोभन देता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूर्व में शराब तस्करी व अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों की सूची बना ली गई है। मतदाता चुनाव के दिन अपनी वोट डाल कर वापस अपने घर पर आकर रहे। अगर बिना वजह पोलिंग सेंटर के पास कोई व्यक्ति मिलता है, तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि शांति पूर्वक मतदान करें। अगर कोई अपने पक्ष में वोट डालने के लिए धमकाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी, एसएसआई राजेश कुमार के अलावा वार्ड सभासद व काफी संख्या में कस्बे के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed