{"_id":"6266efb8d31e83201f6af4f8","slug":"sticks-and-sticks-went-on-making-noise-while-intoxicated-four-injured-shamli-news-mrt58604479","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत चार घायल
विज्ञापन
नशे में शोर मचाने पर चले लाठी-डंडे, चार घायल
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में शराब पीकर शोर मचाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्ष से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव रामपुर खेड़ी निवासी पप्पू व पिंटू दोनों पड़ोसी हैं। रविवार देर रात को शराब पीकर शोर मचाने को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई । दोनों पक्ष के लोग अपने हाथों में लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर सड़क पर निकल आए और जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में एक पक्ष की ओर से पिंटू व उसकी मां प्रेमो व दूसरे पक्ष से पप्पू व सरला घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को वहां से भगाया। घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना उपचार कराने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैसे लेकर मेडिकल कराने का आरोप
गांव रामपुर खेड़ी में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष की चिकित्सा मेमो थाने से न दिए जाने जाने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। सरला देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पक्ष के लोगों का मेडिकल कराने से मना कर दिया। आरोप है कि सुविधा शुल्क लेने के बाद मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र भड़ाना का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी पुलिसकर्मी ने मेडिकल कराने के लिए सुविधा शुल्क लिया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।